जयपुर में नीरज शर्मा हत्याकांड ने पूरे देश को हैरान कर दिया। इस केस में उनकी बेटी आयुषी शर्मा पहले से ही अपनी मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार है। वहीं जैसे-जैसे इस मामले की जांच आगे बढ़ रही है, हर दिन लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या उसके पिता विजय शर्मा की मौत से भी उसका कोई संबंध था। बता दें साल 2025 में आयुषी के पिता विजय शर्मा की मौत हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों मामलों से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
