कुमार मंगलम बिड़ला के लीडरशिप वाला आदित्य बिड़ला ग्रुप मिडिल ईस्ट की एक कंपनी नेब्रास पावर (Nebras Power)के साथ अपने रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार में रणनीतिक निवेश के लिए बातचीत कर रहा है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ये बातचीत काफी एडवांस स्टेज में है। इंडस्ट्री से जुड़े कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल को ये जानकारी दी है कि आदित्य बिड़ला ग्रुप ग्रासिम के अंतर्गत आने वाले अपने रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार को आगे बढ़ाने पर फोकस कर रहा है। अगर यह सौदा फलीभूत होता है तो यह संभवतः यह भारतीय रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में नेब्रास पावर का पहला निवेश होगा।
