ग्रासिम इंडस्ट्रीज का मुनाफा 88.5% घटकर 93.5 करोड़ रुपए पर रहा, 10 रुपये प्रति शेयर डिवीडेंड का ऐलान

Grasim Q4 result: ग्रासिम इंडस्ट्रीज के अधिकृत बयान में कहा गया है कि चौथी तिमाही में कंपनी के स्टैंडअलोन मुनाफे में केमिकल कारोबार में नरमी और वीएसएफ कारोबार में कमजोरी के वजह से गिरावट देखने को मिली है। चौथी तिमाही में कंपनी का एडजस्टेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 365 करोड़ रुपये से 74 फीसदी घटकर 94 करोड़ रुपये पर रहा है

अपडेटेड May 26, 2023 पर 6:43 PM
सालाना आधार पर चौथी तिमाही में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का EBITDA 753 करोड़ रुपए से घटकर 426 करोड़ रुपए पर रहा है।

Grasim Q4 result: 31 मार्च 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का मुनाफा (Grasim Industries)93.5 करोड़ रुपए पर रहा है। चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालना आधार पर 88.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि 31 मार्च 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का मुनाफा 814 करोड़ रुपए पर रहा था। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा CNBC-TV18 के 329 करोड़ रुपए के अनुमान से भी काफी कम रहा है।

मुनाफे में इस भारी गिरावट की सबसे बड़ी वजह टैक्स राइट-बैक के चलते हाई बेस इफेक्ट और केमिकल कारोबार की कमाई में आई नरमी रही। आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2022 के चौथी तिमाही के 406.3 करोड़ रुपये के टैक्स राइट-बैक के मुकाबले वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में 41.77 करोड़ रुपये का टैक्स खर्च किया है।

ग्रासिम इंडस्ट्रीज के अधिकृत बयान में कहा गया है कि चौथी तिमाही में कंपनी के स्टैंडअलोन मुनाफे में केमिकल कारोबार में नरमी और वीएसएफ (विस्कोस स्टेपल फाइबर) कारोबार में कमजोरी के वजह से गिरावट देखने को मिली है। चौथी तिमाही में कंपनी का एडजस्टेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 365 करोड़ रुपये से 74 फीसदी घटकर 94 करोड़ रुपये पर रहा है।


आय में सालाना आधार पर 4.2 फीसदी की बढ़त 

31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही में ग्रासिम इंडस्ट्रीज की आय सालाना आधार पर 4.2 फीसदी की बढ़त के साथ 6,645.8 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, 31 मार्च 2022 को खत्म हुई पिछली तिमाही में कंपनी की आय 6376 करोड़ रुपए रही थी। कंपनी का आय CNBC-TV18 के 6589 करोड़ रुपए के अनुमान से थोड़ी ज्यादा रही है।

Market outlook: निफ्टी 5 महीने के ऊपरी स्तर पर हुआ बंद, जानिए 29 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

EBITDA 753 करोड़ रुपए से घटकर 426 करोड़ रुपए पर रहा

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का EBITDA 753 करोड़ रुपए से घटकर 426 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, EBITDA मार्जिन पिछले वित्त वर्ष के चौथी तिमाही के 11.8 फीसदी से घटकर 6.4 फीसदी पर रही है। ग्रासिम ने मार्च 2023 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 10 रुपये प्रति शेयर के डिवीडेंड की सिफारिश की है। एनएसई पर आज ये स्टॉक 13.05 अंक यानी 0.77 फीसदी टूटकर 1688.30 रुपए पर बंद हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।