Get App

ग्रासिमः मुनाफा 55.2% बढ़ा, आय 17.7% बढ़ी

दूसरी तिमाही में ग्रासिम का स्टैंडअलोन मुनाफा 55.2 फीसदी बढ़कर 592 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2016 पर 1:35 PM
ग्रासिमः मुनाफा 55.2% बढ़ा, आय 17.7% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में ग्रासिम का स्टैंडअलोन मुनाफा 55.2 फीसदी बढ़कर 592 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में ग्रासिम का स्टैंडअलोन मुनाफा 381.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में ग्रासिम की स्टैंडअलोन आय 17.7 फीसदी बढ़कर 2749 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में ग्रासिम की स्टैंडअलोन 2335.2 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में ग्रासिम का स्टैंडअलोन एबिटडा 360.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 558.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में ग्रासिम का स्टैंडअलोन एबिटडा मार्जिन 15.4 फीसदी से बढ़कर 20.3 फीसदी रहा है।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में ग्रासिम की अन्य आय 230.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 330.2 करोड़ रुपये रही है। ग्रासिम का कहना है कि वीएसएफ कारोबार का आउटलुक स्थिर रहने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें