Get App

हैवेल्स की पर्सनल केयर सेगमेंट में एंट्री

इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली कंपनी हैवेल्स अब पर्सनल केयर सेगमेंट में एंट्री कर रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2017 पर 4:11 PM
हैवेल्स की पर्सनल केयर सेगमेंट में एंट्री

इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली कंपनी हैवेल्स अब पर्सनल केयर सेगमेंट में एंट्री कर रही है। हैवेल्स ने इलेक्ट्रिक शेवर, ट्रिमर जैसे कई प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। कंपनी का मकसद रिटेल बिजनेस में अपनी मौजूदगी दर्ज कराना और यूथ के साथ खुद को जोड़ना है। इन प्रोडक्ट्स की कीमतें 1000 रुपये से 7200 रुपये तक हैं।

कंपनी देश में पहली बार बेबी हेयर क्लिपर लेकर आई है। इसी साल हैवल्स दूसरे बेबी केयर प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का लक्ष्य 3 साल में 25 फीसदी मार्केट शेयर पर कब्जा करना है। फिलहाल कंपनी का जोर अपनी नई रेंज की पहुंच बढ़ाने पर रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें