Get App

एचडीएफसी बैंकः मुनाफे में 20.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 20 फीसदी बढ़कर 3370 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2016 पर 1:20 PM
एचडीएफसी बैंकः मुनाफे में 20.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 20.2 फीसदी बढ़कर 3374.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 2806.9 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 24 फीसदी बढ़कर 7453.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 6013.2 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.97 फीसदी से मामूली घटकर 0.94 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 0.29 फीसदी से घटकर 0.28 फीसदी रहा है।

रुपये में एचडीएफसी बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में ग्रॉस एनपीए 4255.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 4393 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में नेट एनपीए 1260.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 1320.4 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एचडीएफसी बैंक की प्रोविजनिंग 654 करोड़ रुपये से बढ़कर 662.4 करोड़ रुपये रही है, जबकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में प्रोविजनिंग 576.6 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो 15.9 फीसदी से घटकर 15.5 फीसदी रहा है।

एचडीएफसी बैंक ने 9.5 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का एलान किया है। एचडीएफसी बैंक के मुताबिक 31 मार्च 2016 तक बैंक का डिपॉजिट 21.2 फीसदी बढ़कर 5.46 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें