Get App

एचडीएफसी बैंक के मुनाफे में 15.1% की बढ़ोतरी

तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 15.1 फीसदी बढ़कर 3865 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2017 पर 12:36 PM
एचडीएफसी बैंक के मुनाफे में 15.1% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 15.1 फीसदी बढ़कर 3865 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 3357 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 17.5 फीसदी बढ़कर 8309 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 7068.5 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.02 फीसदी से मामूली बढ़कर 1.05 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 0.3 फीसदी से बढ़कर 0.32 फीसदी रहा है।

रुपये में एचडीएफसी बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 5069 करोड़ रुपये से बढ़कर 5232.3 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 1489 करोड़ रुपये से बढ़कर 1564.3 करोड़ रुपये रहा है।

साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की प्रोविजनिंग 653.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 715.8 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछली तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 749 करोड़ रुपये रही थी।

31 दिसंबर 2016 तक एचडीएफसी बैंक का एडवांसेज 4.95 लाख करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की लोन ग्रोथ 0.1 फीसदी और सालाना आधार पर 13.5 फीसदी रही है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.2 फीसदी से घटकर 4.1 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें