Get App

एचडीएफसी अर्गो ने एलएंडटी जनरल इंश्योरेंस को खरीदा

एचडीएफसी अर्गो ने एलएंडटी जनरल इंश्योरेंस को खरीद लिया है। ये सौदा 551 करोड़ में हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 04, 2016 पर 1:05 PM
एचडीएफसी अर्गो ने एलएंडटी जनरल इंश्योरेंस को खरीदा

इंश्योरेंस सेक्टर में कंसोलिडेशन का दौर शुरू हो गया है। इस सेक्टर की पहली बड़ी डील में एचडीएफसी अर्गो ने एलएंडटी जनरल इंश्योरेंस को खरीद लिया है। ये सौदा 551 करोड़ में हुआ है। पिछले वित्तीय वर्ष में एलएंडटी जनरल इंश्योरेंस का ग्रॉस प्रीमियम 483 करोड़ रुपये था। एलएंडटी जनरल इंश्योरेंस की पेरेंट कंपनी एलएंडटी ने इंश्योरेंस बिजनेस में 705 करोड़ रुपये का निवेश किया था, इसका मतलब ये हुआ कि करीब 154 करोड़ के घाटे से इस बिजनेस से निकल रही है। इस सौदे से एचडीएफसी अर्गो की लागत में कमी आएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें