Get App

एचडीएफसी के मुनाफे में 11.9% की बढ़ोतरी

तीसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 11.9 फीसदी बढ़कर 1701 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2017 पर 12:34 PM
एचडीएफसी के मुनाफे में 11.9% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 11.9 फीसदी बढ़कर 1701 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 1520.5 करोड़ रुपये हा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय 18 फीसदी बढ़कर 2669 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय 2254 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी की कुल आय 12 फीसदी बढ़कर 8137 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी की कुल आय 7268 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एचडीएफसी का ग्रॉस एनपीए 0.76 फीसदी से बढ़कर 0.81 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एचडीएफसी की प्रोविजनिंग 95 करोड़ रुपये से बढ़कर 117 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एचडीएफसी की प्रोविजनिंग 68 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2017 के शुरुआती 9 महीनों में एचडीएफसी का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.95 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एचडीएफसी की डिविडेंड आय 136 करोड़ रुपये से बढ़कर 179 करोड़ रुपये रही है। एचडीएफसी के मुताबिक 31 दिसंबर 2016 तक लोन बुक 2.86 लाख करोड़ रुपये रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें