Housing Development Finance Corporation (HDFC) ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 8.7 फीसदी की बढ़त के साथ 3180 करोड़ रुपये रहा है। वहीं ब्याज आय में तिमाही आधार पर 0.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और ये पिछली तिमाही के 4,068 करोड़ रुपये से घटकर 4,065 करोड़ रुपये पर रही है।
कंपनी का प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहा है। CNBC-TV18 के पोल में कंपनी के मुनाफे के 2816.1 करोड़ रुपये और ब्याज आय के 4,028.6 करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया गया।
एसेट क्वालिटी पर नजर डालें तो एचडीएफसी की ग्रॉस एनपीए पिछले तिमाही में 1.91 फीसदी से बढ़कर 1.98 फीसदी पर रही है। इस अवधि में कंपनी के ग्रॉस एनपीए में 7 बेसिस प्वाइंट की बढ़त देखने को मिली है।
कंपनी की इंडिविजुअल ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 0.98 फीसदी से बढ़कर 0.99 फीसदी पर रही है जबकि नॉन इंडिविजुअल ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 4.35 फीसदी से बढ़कर 4.77 फीसदी पर रही है।
कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 23 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का भी एलान किया है।