Hero MotoCorp ने फिर दाम बढ़ाने का किया ऐलान, 1 दिसंबर से इतनी महंगी हो जाएंगी इसकी बाइक

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर के दाम में अगले महीने से 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी का फैसला किया है

अपडेटेड Nov 25, 2022 पर 10:59 PM
Story continues below Advertisement
Hero MotoCorp ने इससे पहले सितंबर में भी अपने स्कूटर और मोटरसाइकिल के दाम बढ़ाए थे
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अगले महीने से अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर के दाम बढ़ाने (Price Hike) का ऐलान किया है। देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी ने शुक्रवार 25 नवंबर को जारी एक बयान में कहा कि आगामी 1 दिसंबर से उसके मोटरसाइकिल और स्कूटर 1,500 रुपये तक महंगे हो जाएंगे। कंपनी ने बताया कि अलग-अलग मॉडल और बाजार के हिसाब से यह बढ़ोतरी अलग-अलग होगी। कीमतों मे बढ़ोतरी का ऐलान करते हुए Hero MotoCorp के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) निरंजन गुप्ता ने कहा, "महंगाई के बढ़ते दवाब के चलते हमारे मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई है।"

    निरंजन गुप्ता ने आगे कहा कि कंपनी ग्राहकों पर कीमतों में बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए फंडिंग के नए समाधान मुहैया करना जारी रखेगी। उन्होंने आगे कहा, "इसके अलावा हमने अपने सेविंग्स प्रोग्राम में भी तेजी लाई है, जो हमें आगे लागत में किसी बढ़ोतरी के असर को कम करने और मार्जिन को बेहतर करने में मदद मिलेगी।"

    Hero MotoCorp को आगे मांग मजबूत रहने की उम्मीद

    Hero MotoCorp के सीएफओ ने कहा कि मौजूदा आर्थिक संकेत मांग में बढ़ोतरी के अनुकूल हैं और हम आने वाली तिमाही में इंडस्ट्री की बिक्री बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं।


    यह भी पढ़ें- Adani Enterprises लाएगी अपना FPO, नए शेयर जारी कर ₹20,000 करोड़ जुटाने का प्लान, जानें डिटेल

    सितंबर में भी कंपनी ने बढ़ाए थे दाम

    Hero MotoCorp ने इससे पहले सितंबर में भी अपने स्कूटर और मोटरसाइकिल के दाम बढ़ाए थे। कंपनी ने उस वक्त एक बयान में कहा था कि उसने लागत में बढ़ोतरी के असर को आंशिक रूप से कम करने के लिए यह बढ़ोतरी की है। इस तरह पिछले 2 महीने में दूसरी बार हीरो मोटोकॉर्प ने दाम बढ़ाने का फैसला किया है।

    Hero Motocorp का सितंबर तिमाही में मुनाफा 9% घटा

    इस बीच हीरो मोटोकॉर्म का मुनाफा सितंबर तिमाही में 9% घट गया। कंपनी ने सितंबर तिमाही में 682 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 748 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में खर्च बढ़ने और इस दौरान बिक्री कम रहने के चलते उसके मुनाफे में गिरावट आई।

    Hero Motocorp के शेयर इस साल 9.48% बढ़े

    इस बीच हीरो मोटोकॉर्प के शेयर शुक्रवार को एनएसई पर 1.43 फीसदी की तेजी के साथ 2,711.45 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 3.86% फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसके शेयरों की कीमत करीब 9.48% फीसदी बढ़ी है। Hero Motocorp का मार्केट कैपिटलाइजेशन इस समय 54.18 हजार करोड़ रुपये है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।