Get App

हीरो मोटो के मुनाफे और आय में गिरावट

तीसरी तिमाही में हीरो मोटो का मुनाफा 2.6 फीसदी घटकर 772 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2017 पर 7:56 AM
हीरो मोटो के मुनाफे और आय में गिरावट

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में हीरो मोटो का मुनाफा 2.6 फीसदी घटकर 772 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में हीरो मोटो का मुनाफा 792.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में हीरो मोटो की आय 11.6 फीसदी घटकर 6898.6 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में हीरो मोटो की आय 7807.8 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में हीरो मोटो का एबिटडा 1130.8 करोड़ रुपये से घटकर 1079 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हीरो मोटो का एबिटडा मार्जिन 15.6 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में हीरो मोटो की अन्य आय 90.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 131.9 करोड़ रुपये रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें