हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) ने 24 मई को वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 37 फीसदी की गिरावट के साथ 2,411 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी को 3860 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 55,857 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 55,764 करोड़ रुपए पर रही थी। कंपनी के बोर्ड में 3 रुपए प्रति शेयर अंतिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
