बाजार में कुछ दिग्गज कंपनियों ने अपने चौथी तिमाही नतीजे पेश किए है, आइए जानते हैं कैसे रहें नतीजे।
गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स का मुनाफा 57.5 फीसदी बढ़कर 31.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स का मुनाफा 20 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स की आय 6.2 फीसदी बढ़कर 652 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स की आय 614 करोड़ रुपये रही थी।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का मुनाफा 9.8 फीसदी बढ़कर 47.17 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का मुनाफा 42.96 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की आय 26.4 फीसदी बढ़कर 302.9 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की आय 239.6 करोड़ रुपये रही थी।
चोलामंडलम इंवेस्टमेंट
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में चोलामंडलम इंवेस्टमेंट का मुनाफा 42.5 फीसदी बढ़कर 193.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में चोलामंडलम इंवेस्टमेंट का मुनाफा 136.6 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में चोलामंडलम इंवेस्टमेंट की आय 20.9 फीसदी बढ़कर 1,141.2 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में चोलामंडलम इंवेस्टमेंट की आय 943.7 करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में चोलामंडलम इंवेस्टमेंट की ब्याज आय 32.7 फीसदी बढ़कर 605.7 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में चोलामंडलम इंवेस्टमेंट की ब्याज आय 456.3 करोड़ रुपये रही थी।
इंटरग्लोब एविएशन
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का मुनाफा 0.34 फीसदी बढ़कर 579 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का मुनाफा 577 करोड़ रुपये रहा था।
साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का एबिटडा 855.4 रु से घटकर 805 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का एबिटडा मार्जिन 22.4 फीसदी से घटकर 19.7 फीसदी हो गया है।
आईडीएफसी
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा 65.98 फीसदी घटकर 130.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा 382.2 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी की कुल आय 16.92 फीसदी घटकर 2136 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी की कुल आय 2571.2 करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी की ब्याज आय 36.67 फीसदी घटकर 686.4 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी की ब्याज आय 1,084 करोड़ रुपये रही थी।
श्रीराम ट्रांसपोर्ट
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में श्रीराम ट्रांसपोर्ट का मुनाफा 54.5 फीसदी घटकर 144 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में श्रीराम ट्रांसपोर्ट का मुनाफा 316.7 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में श्रीराम ट्रांसपोर्ट की ब्याज आय 30.9 फीसदी बढ़कर 1,475 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी की ब्याज आय 1,126.4 करोड़ रुपये रही थी।