ऑटो इंडस्ट्री के लिए अप्रैल का महीना अच्छा रहा है। पिछले महीने ज्यादातर कंपनियों की बिक्री में बढ़त देखने को मिली है। मारुति सुजुकी की कुल बिक्री जहां 13 फीसदी बढ़कर 1.26 लाख यूनिट्स हो गई, जबकि टाटा मोटर्स की बिक्री 9.9 फीसदी बढ़ी है।

टू-व्हीलर कंपनियों के लिए भी ये महीना अच्छा रहा। हीरो मोटरकॉर्प की कुल बिक्री में 15 फीसदी जबकि टीवीएस मोटर की कुल बिक्री में 16 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। वहीं आयशर मोटर्स की बाइक रॉयल एनफील्ड में 42 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। इसके अलावा महिन्द्रा एंड महिन्द्रा की कुल बिक्री 36727 से बढ़कर 41863 यूनिट हो गई।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।