ICICI Bank Q2 Result| प्रॉफिट 37 फीसदी उछाल के साथ 7,558 करोड़ रुपये रहा

बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम सितंबर तिमाही में 26.5 फीसदी बढ़ी। बैड लोन प्रोविजन घटने से बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम शानदार रही। इस दौरान बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 14,787 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Oct 22, 2022 पर 4:55 PM
आईसीआईसीआई बैंक के रिटेल लोन पोर्टफोलियो में साल दर साल आधार पर 25 फीसदी की ग्रोथ रही।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    ICICI Bank ने 22 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 37 फीसदी उछाल के साथ 7,557.84 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 5,511 करोड़ रुपये था। आईसीआईसीआई बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। यह प्राइवेट बैंक है।

    बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम सितंबर तिमाही में 26.5 फीसदी बढ़ी। बैड लोन प्रोविजन घटने से बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम शानदार रही। इस दौरान बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 14,787 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह 11,690 करोड़ रुपये थी। बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन तिमाही दर तिमाही और साल दर साल आधार पर करीब 0.30 फीसदी बढ़ा है।

    यह भी पढ़ें : Finance Ministry ने कहा, बेहतर इकोनॉमिक ग्रोथ के साथ इंडिया की स्थिति दूसरे देशों से अच्छी है


    आईसीआईसीआई बैंक ने कहा है, "ओवरऑल लोन पोर्टफोलियो की ग्रोथ साल दर साल आधार पर 23 फीसदी रही। डोमेस्टिक लोन पोर्टफोलियो की ग्रोथ 24 फीसदी रही।" सितंबर तिमाही में डिपॉजिट ग्रोथ साल दर साल आधार पर 12 फीसदी रही है। सितंबर के अंत में यह आंकड़ा 10.9 लाख करोड़ रुपये रहा। एवरेज करेंट अकाउंट और सेविंग्स अकाउंट (CASA) रेशियो 45 फीसदी रहा।

    आईसीआईसीआई बैंक के रिटेल लोन पोर्टफोलियो में साल दर साल आधार पर 25 फीसदी की ग्रोथ रही। इसका टोटल लोन बुक में 54 फीसदी योगदान रहा। बिजनेस बैंकिंग पोर्टफोलियो में साल दर साल आधार पर ग्रोथ 44 फीसदी रही। साल दर साल आधार पर नॉन-इंट्रेस्ट इनकम 5.4 फीसदी बढ़कर 5,055 करोड़ रुपये रही। इस पर 85 करोड़ रुपये की ट्रेजरी लॉस का असर पड़ा। हालांकि, फी इनकम साल दर साल आधार पर 18 फीसदी बढ़कर 4,480 करोड़ रुपये रहने से इसे सपोर्ट मिला।

    बैंक का प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 18 फीसदी बढ़कर 11,680 करोड़ रुपये रहा। प्रोविजंस और कंटिंजेंसीज साल दर साल आधार पर 39 फीसदी घटकर 1,644.5 करोड़ रुपये रही। लेकिन, तिमाही दर तिमाही आधार पर यह 44 फीसदी ज्यादा रहा।

    आईसीआईसीआई बैंक ने कहा है कि सितंबर तिमाही में उसकी एसेट क्वालिटी में सुधार आया है। ग्रॉस एडवान्सेज के फीसदी के रूप में ग्रॉस एनपीए तिमाही दर तिमाही आधार पर 22 बेसिस प्वॉइंट्स गिरकर 3.19 करोड़ रुपये रहा। एनपीए 9 बीपीएस गिरकर तिमाही दर तिमाही आधार पर 0.61 फीसदी रहा।

    21 अक्टूबर को आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में अच्छी मजबूती दिखी थी। बैंक का शेयर 2.38 फीसदी के उछाल के साथ 909.80 रुपये पर पहुंच गया। पिछले छह महीने में यह शेयर करीब 21 फीसदी चढ़ा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।