Get App

आइडिया सेल्यूलरः मुनाफा 24.7% घटा, आय 5.3% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर की आय 5.3 फीसदी बढ़कर 9,484 करोड़ रु हो गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2016 पर 7:10 PM
आइडिया सेल्यूलरः मुनाफा 24.7% घटा, आय 5.3% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का मुनाफा 24.7 फीसदी घटकर 575.6 करोड़ रु हो गया है। वहीं वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का मुनाफा 764.2 करोड़ रु रहा था।
  
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर की आय 5.3 फीसदी बढ़कर 9,484 करोड़ रु हो गई है। वहीं वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर की आय 9,009 करोड़ रु रही थी।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का एबिटडा 15.6 फीसदी बढ़कर 3,616 करोड़ रु हो गया है। वहीं वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का एबिटडा 3,128 करोड़ रु रहा था।

वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का एबिटडा मार्जिन 34.7 फीसदी से बढ़कर 38.1 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें