Get App

आइडिया में क्यों आई है तेज गिरावट, क्या है खबर

आइडिया सेल्यूलर के शेयरों में आज तेज गिरावट देखने को मिली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 03, 2016 पर 11:10 AM
आइडिया में क्यों आई है तेज गिरावट, क्या है खबर

आइडिया सेल्यूलर के शेयरों में आज तेज गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में एनएसई पर आइडिया का शेयर 104.2 रुपये तक टूटा, तो अंत में 11 फीसदी गिरकर 105.5 रुपये पर बंद हुआ है।

दरअसल आइडिया सेल्यूलर के शेयरों में आज कई बड़े सौदे हुए हैं। प्रोविडेंस ने आइडिया में करीब 4 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 1400 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एनएसई और बीएसई पर आइडिया सेल्यूलर में 109-112 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बड़े सौदे हुए हैं। आइडिया सेल्यूलर के करीब 13 करोड़ शेयरों में कई बड़े सौदे देखने को मिले हैं। ज्यादातर सौदे 112 रुपये के करीब हुए हैं।

2006 में आईपीओ से पहले प्रोविडेंस ने आइडिया में 14.6 फीसदी हिस्सा खरीदा था और आईपीओ के बाद प्रोविडेंस के पास 12.73 फीसदी हिस्सा था। मार्च 2016 तक प्रोविडेंस के पास 7 फीसदी हिस्सेदारी थी। आइडिया के आईपीओ का इश्यू प्राइस 75 रुपये था, ऐसे में आईपीओ के लिहाज से आज का सौदा 48 फीसदी प्रीमियम पर हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें