Get App

आईडीएफसी बैंक का मुनाफा 21% घटा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में आईडीएफसी बैंक का मुनाफा 21% फीसदी घटकर 191.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2017 पर 4:57 PM
आईडीएफसी बैंक का मुनाफा 21% घटा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में आईडीएफसी बैंक का मुनाफा 21% फीसदी घटकर 191.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईडीएफसी बैंक का मुनाफा 242.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में आईडीएफसी बैंक की ब्याज आय 25.8 फीसदी बढ़कर 520.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईडीएफसी बैंक की ब्याज आय 386.3 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.96 फीसदी से बढ़कर 7.03 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 2.44 फीसदी से मामूली बढ़कर 2.57 फीसदी रहा है।

रुपये में आईडीएफसी बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 3,219.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,586.7 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 1,271.4 करोड़ रुपये से घटकर 1,249.7 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में आईडीएफसी बैंक की प्रोविजनिंग 22.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 231.8 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 12.3 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें