Get App

Hero Motocorp पर इनकम टैक्स की रेड में 1000 करोड़ का घोटाला मिला, शेयर फिसला

इनकम टैक्स की रेड में हार्ड कॉपी और डिजिटल डेटा में संदेहास्पद जानकारियां मिली है। अब तक हीरो मोटोकॉर्प ने इस खबर पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 29, 2022 पर 9:36 PM
Hero Motocorp पर इनकम टैक्स की रेड में 1000 करोड़ का घोटाला मिला, शेयर फिसला
हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में बड़ी गिरावट आई है। हीरो मोटोकॉर्प का शेयर मंगलवार को 6.68 फीसदी गिरकर 2,219 रुपये पर बंद हुआ।

Hero Motocorp पर इनकम टैक्स के छापे में 1,000 करोड़ रुपये के घोटाले का पता चला है। बताया जाता है कि कंपनी के अकाउंट में इसे खर्च के रूप में दिखाया गया था, जबकि असल में कंपनी ने यह खर्च नहीं किया था। इस खबर का कंपनी के शेयरों पर असर पड़ा। मंगलवार को कंपनी का शेयर करीब 7 फीसदी लुढ़क गया।

23 से 26 मार्च के बीच मारे गए छापे

सूत्रों ने सीएनबीसी-टीवी18 को बताया कि इनकम टैक्स विभाग ने 23 मार्च से 26 मार्च के दौरान हीरो मोटोकॉर्प के परिसरों पर छापे मारे थे। इसमें यह पाया गया कि कंपनी ने 1,000 करोड़ रुपये खर्च का दावा किया था, जो असल में नहीं किए गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें