Get App

इंडिया सीमेंट का मुनाफा 11 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इंडिया सीमेंट का मुनाफा 11 गुना बढ़कर 35.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2017 पर 1:34 PM
इंडिया सीमेंट का मुनाफा 11 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इंडिया सीमेंट का मुनाफा 11 गुना बढ़कर 35.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इंडिया सीमेंट का मुनाफा 3.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इंडिया सीमेंट की आय 19.2 फीसदी बढ़कर 1271 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इंडिया सीमेंट की आय 1066.1 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडिया सीमेंट का एबिटडा 154.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 191.6 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडिया सीमेंट का एबिटडा मार्जिन 14.5 फीसदी से बढ़कर 15.1 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में इंडिया सीमेंट का टैक्स खर्च 2.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 18.9 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें