Get App

इंडियन बैंक का मुनाफा 59% घटा

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 59 फीसदी घटकर 84.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 11, 2016 पर 2:00 PM
इंडियन बैंक का मुनाफा 59% घटा

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 59 फीसदी घटकर 84.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 206.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में इंडियन बैंक की ब्याज आय 2.2 फीसदी बढ़कर 1134.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंडियन बैंक की ब्याज आय 1110 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में इंडियन बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.61 फीसदी से बढ़कर 6.66 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में इंडियन बैंक का नेट एनपीए 3.17 फीसदी से बढ़कर 4.2 फीसदी रहा है।

रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में इंडियन बैंक का ग्रॉस एनपीए 7071 करोड़ रुपये से बढ़कर 8827 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में रुपये में इंडियन बैंक का नेट एनपीए 3881 करोड़ रुपये से बढ़कर 5491 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में इंडियन बैंक की प्रोविजनिंग 718 करोड़ रुपये से बढ़कर 813.6 करोड़ रुपये रही है, जबकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंडियन बैंक की प्रोविजनिंग 562.6 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2016 की जनवरी-मार्च तिमाही में इंडियन बैंक का टैक्स राइट-बैक 70.6 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की जनवरी-मार्च तिमाही में इंडियन बैंक का 48.5 करोड़ रुपये का टैक्स खर्च रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें