Get App

इंडियन होटल्स का मुनाफा 7.2 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इंडियन होटल्स का मुनाफा 7.2 गुना बढ़कर 93 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2017 पर 4:59 PM
इंडियन होटल्स का मुनाफा 7.2 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इंडियन होटल्स का मुनाफा 7.2 गुना बढ़कर 93 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इंडियन होटल्स का मुनाफा 13 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इंडियन होटल्स की आय 2.8 फीसदी घटकर 1129.3 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इंडियन होटल्स की आय 1162.2 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडियन होटल्स का एबिटडा 251.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 267 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडियन होटल्स का एबिटडा मार्जिन 21.6 फीसदी से बढ़कर 23.6 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें