Get App

इंडसइंड बैंक के मुनाफे में 25.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 25.2 फीसदी बढ़कर 620 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2016 पर 2:11 PM
इंडसइंड बैंक के मुनाफे में 25.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 25.2 फीसदी बढ़कर 620 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 495.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 37.1 फीसदी बढ़कर 1268.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 925.1 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में इंडसइंड बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.82 फीसदी से बढ़कर 0.87 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट एनपीए 0.33 फीसदी से बढ़कर 0.36 फीसदी रहा है।

रुपये में इंडसइंड बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में ग्रॉस एनपीए 681.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 776.8 करोड़ रुपये रहा है। नेट एनपीए 273.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 321.7 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में इंडसइंड बैंक की प्रोविजनिंग 177 करोड़ रुपये से बढ़कर 213.6 करोड़ रुपये रही है, जबकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में प्रोविजनिंग 107.4 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.91 फीसदी से बढ़कर 3.94 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें