Get App

आइनॉक्स लीजर का मुनाफा 77.8% घटा, आय सपाट

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में आइनॉक्स लीजर का मुनाफा 77.8 फीसदी घटकर 3.8 करोड़ रुपये रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2017 पर 4:11 PM
आइनॉक्स लीजर का मुनाफा 77.8% घटा, आय सपाट

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में आइनॉक्स लीजर का मुनाफा 77.8 फीसदी घटकर 3.8 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आइनॉक्स लीजर का मुनाफा 17.1 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में आइनॉक्स लीजर की आय सपाट होकर 298 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आइनॉक्स लीजर की आय 355.4 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आइनॉक्स लीजर का एबिटडा 53.4 करोड़ रुपये से घटकर 31.7 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आइनॉक्स लीजर का एबिटडा मार्जिन 17.9 फीसदी से घटकर 10.6 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें