Get App

इंटरग्लोब एविएशन का मुनाफा 25% घटा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का मुनाफा 25 फीसदी घटकर 487.2 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2017 पर 4:00 PM
इंटरग्लोब एविएशन का मुनाफा 25% घटा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का मुनाफा 25 फीसदी घटकर 487.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का मुनाफा 650 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन की आय 16 फीसदी बढ़कर 4986.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन की आय 4297.7 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का एबिटडार 1676.8 करोड़ रुपये से घटकर 1460.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का एबिटडार मार्जिन 39 फीसदी से घटकर 29.3 फीसदी रहा है।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का ईंधन खर्च 1165.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 1671.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन की प्रति किलोमीटर आय 4.14 रुपये से घटकर 3.48 रुपये रही है। इंटरग्लोब एविएशन के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक कंपनी के बेड़े में विमानों की संख्या 133 तक पहुंचने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें