पुनित गोयनका को हटाने के लिए इनवेस्को ने Zee के खिलाफ NCLT में दायर किया मामला

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर को हटाने और नया बोर्ड बनाने की मांग पर अड़ा है इनवेस्को

अपडेटेड Sep 30, 2021 पर 8:42 AM
Story continues below Advertisement

इनवेस्को ने Zee Entertainment के चीफ एग्जिक्यूटिव और मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत गोयनका को हटाने और नया बोर्ड बनाने के लिए एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) की तारीख घोषित करने में नाकाम रहने के कारण बुधवार को कंपनी के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) में मामला दायर किया।

इस मामले की सुनवाई NCLT की मुंबई बेंच गुरुवार को करेगी।

इसमें इनवेस्को की ओर से ध्रुव लीलाधर एंड कंपनी और Zee Entertainment के लिए whileTrilegal पैरवी करेंगे।

मार्केट में 98 प्रतिशत स्पेक्युलेटर्स हैं, उनके लिए कोई सलाह नहीं दी जा सकतीः रामदेव अग्रवाल

लिस्टेड कंपनियों के लिए मौजूदा रूल्स के तहत एक कंपनी को मिनिमम 10 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले एक इनवेस्टर से नोटिस मिलने के तीन सप्ताह के अंदर EGM की तारीख घोषित करनी होती है।

इनवेस्को ने इस बारे में पहला पत्र 11 सितंबर को दिया था। इसका मतलब है कि Zee Entertainment के पास तारीख घोषित करने के लिए 2 अक्टूबर तक की अवधि है।


अगर कंपनी निर्धारित अवधि में तारीख घोषित करने में नाकाम रहती है तो इनवेस्को की ओर से यह तारीख घोषित की जा सकती है।

Zee Entertainment के सबसे बड़े शेयरहोल्डर इनवेस्को के पास कंपनी में 17.88 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।