Get App

इप्का लैब्सः मुनाफा 57.2% बढ़ा, आय 8.1% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इप्का लैब्स का मुनाफा 57.2 फीसदी बढ़कर 41.4 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2017 पर 1:04 PM
इप्का लैब्सः मुनाफा 57.2% बढ़ा, आय 8.1% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इप्का लैब्स का मुनाफा 57.2 फीसदी बढ़कर 41.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इप्का लैब्स का मुनाफा 26.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इप्का लैब्स की आय 8.1 फीसदी बढ़कर 750.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इप्का लैब्स की आय 694.3 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इप्का लैब्स का एबिटडा 89.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 110.4 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इप्का लैब्स का एबिटडा मार्जिन 12.9 फीसदी से बढ़कर 14.7 फीसदी रहा है।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इप्का लैब्स की भारतीय कारोबारी आय 9 फीसदी बढ़कर 335.2 करोड़ रुपये रही है। वहीं सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इप्का लैब्स की निर्यात आय 7 फीसदी बढ़कर 361.3 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें