चीन के मशहूर बिलियनेयर जैक मा ने पेटीएम मॉल में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। दरअसल उनके अलीबाबा ग्रुप और एंट फाइनेंशियल्स ने यह हिस्सेदारी बेची है। दोनों की मिलाकर पेटीएम मॉल में 43 फीसदी हिस्सेदारी थी। दोनों ने अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। इस डील की खास बात यह है कि उन्होंने अपनी हिस्सेदारी सिर्फ 42 करोड़ रुपये में बेची है। सवाल यह है कि क्या यह पेटीएम पर इनवेस्टर्स के घट रहे भरोसे का संकेत है?
