Get App

जागरण प्रकाशन के बोर्ड ने 345 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी दी

Jagran Prakashan ने एक्सचेंजों को बताया कि कंपनी के बोर्ड ने शुक्रवार को हुई अपनी बैठक में 2 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों के लिए 75 रुपये प्रति शेयर भाव पर बायबैक के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 05, 2022 पर 8:23 AM
जागरण प्रकाशन के बोर्ड ने 345 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी दी
Jagran Prakashan ने कहा कि बायबैक ऑफर एक स्पेशल रिजॉल्यूशन के जरिये शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। शेयरधारकों की मंजूरी पोस्टल बैलट के जरिये प्राप्त की जायेगी

Buy back by Jagran Prakashan: हिंदी अखबार दैनिक जागरण (Hindi daily Dainik Jagran) के प्रकाशक जागरण प्रकाशन लिमिटेड (Jagran Prakashan Ltd) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह कंपनी के 4.60 करोड़ पेड-अप इक्विटी शेयरों को कुल मिलाकर 345 करोड़ रुपये में वापस खरीदेगा या बाय बैक करेगा। जागरण प्रकाशन लिमिटेड (JPL) ने एक्सचेंजों को सूचित किया कि कंपनी के बोर्ड ने शुक्रवार को हुई अपनी बैठक में 2 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों के लिए 75 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर बायबैक के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसमें कहा गया है कि बायबैक के लिए प्रस्तावित सिक्योरिटीज की कुल संख्या 4.60 करोड़ होगी। इसके लिए कुल राशि 345 करोड़ रुपये नकद में भुगतान करना होगा।

बायबैक के लिए प्रस्तावित सिक्योरिटीज की संख्या प्रतिशत के रूप में देखें तो मौजूदा पेड अप कैपिटल का 17.45 प्रतिशत है।

बायबैक ऑफर का साइज ''कंपनी की कुल फुली पेड अप इक्विटी पूंजी और फ्री रिजर्व के क्रमशः 23.67 प्रतिशत और 16.89 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है''।

इसके अलावा, बायबैक ऑफर एक स्पेशल रिजॉल्यूशन के जरिये शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। जिसे पोस्टल बैलट के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा। ऐसा Jagran Prakashan Ltd ने कहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें