Get App

Jaypee Infratech के प्रमोटर मनोज गौड़ ने लेंडर्स को दिया सेटलमेंट ऑफर

गौड़ ने बैंकों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस का पूरा बकाया चुकाने का वादा किया है। उन्होंने होमबायर्स के लिए भी प्रपोजल को अच्छा बताया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2021 पर 10:45 PM
Jaypee Infratech के प्रमोटर मनोज गौड़ ने लेंडर्स को दिया सेटलमेंट ऑफर

एस्सार स्टील का कंट्रोल दोबारा हासिल करने की रुइया फैमिली की कोशिश के बाद डिफॉल्ट करने वाली एक अन्य कंपनी के प्रमोटर्स ने बैंकों को कंपनी के खिलाफ बैंकरप्सी की प्रोसीडिंग वापस लेने के बदले बकाया रकम चुकाने का ऑफर दिया है। हाल ही में दीवान हाउसिंग फाइनेंस के पूर्व प्रमोटर कपिल वधावन ने भी इसी तरह का ऑफर दिया था।

गौड़ ने Jaypee Infratech के इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (IRP), अनुज जैन को लिखे पत्र में बैंकों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस की पूरी बकाया रकम 9,783 करोड़ रुपये की एकमुश्त पेमेंट, लैंड स्वाप और लॉन्ग टर्म डिबेंचर्स के जरिए चुकाने का प्रपोजल दिया है।

होमबायर्स की ओर से गौड़ ने अपार्टमेंट्स के कंस्ट्रक्शन के लिए 1,650 करोड़ रुपये लगाने की जानकारी दी  है। इसमें से 400 करोड़ रुपये तुरंत खर्च किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि होमबायर्स को कुछ अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे।

गौड़ ने पत्र में कहा है, "मैं यह दोहराना चाहता हूं कि अपने प्रपोजल पर हम कायम हैं जो सभी स्टेकहोल्डर्स की पूरी बकाया रकम को चुकाने की पेशकश करता है। हालांकि, अगर किसी फाइनेंशियल क्रेडिटर को लगता है कि उसे किसी तरह का नुकसान उठाना पड़ेगा तो हम यह वादा करते हैं कि ऐसी किसी कमी की भरपाई ऑफर को स्वीकार करने के पांच वर्षों के अंदर कंपनी के बिजनेस से की जाएगी।"

उन्होंने कहा कि यह प्रपोजल सुप्रीम कोर्ट के हाल के फैसले पर आधारित है जो बैंकरप्ट कंपनियों के पर्सनल गारंटर्स के बारे में था।

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले सप्ताह एक फैसले में कहा था कि ऐसे गारंटर्स को उनकी देनदारियों से छूट नहीं मिल सकती, चाहे बैंकरप्ट कंपनी के मामले का समाधान इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के तहत किया जाए।

हालांकि, गौड़ ने यह दावा किया है कि इस फैसले से Jaypee Infratech के प्रमोटर्स को किसी रिजॉल्यूशन प्लान का विरोध करने का एक कानूनी अधिकार भी मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें