Jet Airways को आई अपने पुराने क्रू मेंबर्स की याद, कहा-पहले उन्हीं को करेंगे भर्ती

Jet Airways hiring : जेट एयरवेज के सीईओ संजीव कपूर ट्विटर पर कहा, हमारी परिचालन से जुड़ी भर्तियां शुरू हो गई है। सबसे पहले जेट के पुराने कर्मचारियों को संपर्क किया गया है

अपडेटेड Jun 24, 2022 पर 1:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
DGCA ने 20 मई को Jet Airways का एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (एओसी) फिर से बहाल करते हुए उसे कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करने की मंजूरी दे दी थी

Jet Airways hiring : जेट एयरवेज ने अपने यहां भर्तियां शुरू कर दी हैं और अपने पुराने केबिन क्रू मेंबर्स को फिर से विमानन कंपनी से जुड़ने के लिए कहा है।

जेट एयरवेज के सीईओ संजीव कपूर (CEO Sanjiv Kapoor) ने ट्विटर पर कहा, हमारी परिचालन से जुड़ी भर्तियां शुरू हो गई है। सबसे पहले जेट के पुराने कर्मचारियों को संपर्क किया गया है। आने वाले दिनों में पायलटों और इंजीनियरों की भर्ती शुरू हो जाएगी।

विमानन कंपनी के केबिन क्रू मेंबर्स के शुरुआती बैच में सिर्फ पारने स्टाफ शामिल होंगे।


सबसे पहले फीमेल क्रू की होगी भर्ती

ट्विटर पर एक विज्ञापन में एयरलाइन ने कहा, हकीकत में घर जैसा कुछ भी नहीं है! हम जेट एयरवेज के पुराने केबिन क्रू को फिर से बुला रहे हैं और भारत की बेहतरीन एयरलान के रिलॉन्च में शामिल होने के लिए कह रहे हैं। फिलहाल हम सिर्फ फीमेल क्रू को बुला रहे हैं। परिचालन बढ़ने के साथ मेल क्रू की भर्ती शुरू की जाएगी।

Indian Oil ने बोनस इश्यू का किया ऐलान, जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय

अप्रैल, 2019 में आखिरी फ्लाइट ने भरी थी उड़ान

20 मई को एविएशन रेगुलेटर DGCA ने Jet Airways का एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (एओसी) बहाल करते हुए उसे कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी थी।

एयरलाइन की पिछली फ्लाइट 17 अप्रैल, 2019 को संचालित हुई थी। एयरलाइन ने जुलाई-सितंबर तिमाही में फिर से अपना कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करने का इरादा जाहिर किया था। हालांकि, जेट के रिवाइवल की लेंडर को एक कीमत चुकानी होगी, जो अपने बकाये का सिर्फ 5 फीसदी वसूल करेंगे।

Air India के पायलटों के लिए गुड न्यूज, एयरलाइन ने की रिटायरमेंट के बाद फिर से काम पर रखने की पेशकश

नए मालिकों ने 12 करोड़ डॉलर के निवेश का किया है वादा

सीईओ संजीव कपूर ने पिछले महीने कहा था कि कंपनी के नए मालिकों- भारतीय मूल के दुबई बेस्ड कारोबारी मुरारी लाल जालान और लंदन की फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड अल्टरनेटिव एसेट मैनेजर कालरॉक कैपिटल मैनेजमेंट के चेयरमैन फ्लोरियन फ्रिट्श (Florian Fritsch) ने 12 करोड़ डॉलर तक के निवेश का वादा किया है।

जेट एयरवेज भारत के खासे मुश्किल बाजार में उतरने जा रही है, जिसमें आगे कंपनियों की संख्या खासी बढ़ने जा रही है। राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली आकाश एयर इस साल उड़ान शुरू करने की तैयारी में है। उसे एयर इंडिया से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।