Indian Oil ने बोनस इश्यू का किया ऐलान, जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने IOC को Buy कॉल देते हुए इसके लिए 145 रुपये का लक्ष्य दिया है। IOC का शेयर वर्तमान में 107 रुपये के आसपास नजर आ रहा है

अपडेटेड Jun 24, 2022 पर 1:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IOC के शेयरों में पिछले 1 साल की अवधि में 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ( Indian Oil Corporation) ने ऐलान किया है कि वह अपने शेयर धारकों को 1:2 यानी हर 2 वर्तमान शेयर पर 1 नए शेयर के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी। IOC ने इस बोनस शेयर के लिए 1 जुलाई 2022 को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

बता दें कि Indian Oil Corporation का गठन 1959 में हुआ था। यह एक लॉर्ज कैप कंपनी है। जिसकी मार्केट कैप 1,00,119.58 करोड़ रुपये है। कंपनी गैस और पेट्रोलियम सेक्टर में कारोबार करती है। Indian Oil Corporation के अहम प्रोडक्ट/ रेवेन्यू सेगमेंट में पेट्रोलियम रिफाइनरी प्रोडक्ट , दूसरी तरह की सेवाएं , सेल्स ऑफ सर्विसेस, स्क्रैप और सब्सिडी शामिल है।

31 मार्च 2022 को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी की आय 2,06,461 करोड़ रुपये रही थी जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 1,63,733 करोड़ रुपये रही थी। इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने 3.60 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड का भी एलान किया है। जो कि बोनस शेयर के बाद वित्त वर्ष 2021-22 के लिए प्रति शेयर 2.40 रुपये फाइनल डिविडेंड के रुप में होगा। इस फाइनल डिविडेंड के भुगतान के लिए निर्धारित रिकॉर्ड डेट के बारे में बाद में सूचित किया जाएगा।


Route Mobile का शेयर दो दिन में 20% मजबूत, जानिए किस खबर के बाद आई दमदार रैली

शेयर प्राइस हिस्ट्री

IOC के शेयरों में पिछले 1 साल की अवधि में 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं 2022 में अब तक यह शेयर 5 फीसदी टूटा है जबकि इसी अवधि में सेंसेक्स 11 फीसदी टूटा है।

ब्रोकरेज की राय

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने IOC को Buy कॉल देते हुए इसके लिए 145 रुपये का लक्ष्य दिया है। IOC का शेयर वर्तमान में 107 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि इस स्टॉक के लिए उसका दिया गया लक्ष्य 1 साल में हासिल हो सकता है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।