Jet Airways के रिलॉन्च में देरी, इन वजहों से इंजन मेकर्स और लेंडर्स के साथ अटकी बातचीत

जेट के नए चीफ एग्जीक्यूटिव संजीव कपूर ने कहा, एक एयरलाइन शुरू करना या फिर से शुरू करना एक खासा मुश्किल काम है और हम सुनिश्चित होना चाहते हैं कि रखरखाव, कॉन्ट्रैक्ट सहित एयरक्राफ्ट और इंजन लेने का काम सबसे अच्छी संभावित शर्तों पर हो

अपडेटेड Sep 19, 2022 पर 11:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लेंडर्स चाहते हैं कि जेट एयरवेज के नए ओनर को प्लेन लीज पर लेने या खरीदने से पहले नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना चाहिए
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Jet Airways relaunch : अपने नए ओनर जालान-कलरॉक कंसोर्टियम (Jalan-Kalrock consortium) के तहत जेट एयरवेज को रिलॉन्च में देरी का सामना करना पड़ा है। इसकी रिलॉन्चिंग इसी महीने होनी थी। इकोनॉमिक टाइम्स ने 19 सितंबर को सूत्रों के हवाले से इससे संबंधित एक रिपोर्ट दी है।

    पहली बाधा मैनेजमेंट और इंजन मेकर्स के बीच प्रस्तावित लीजिंग कॉन्ट्रैक्ट्स से संबंधित है। सूत्रों के मुताबिक, जेट चाहती है कि जब भी इंजन रिप्लेस किया जाए तो कॉस्ट का ज्यादातर बोझ इंजन मेकर्स Pratt & Whitney (P&W) या CFM उठाएं।

    लेंडर्स ने मांगी एनओसी


    दूसरी बाधा जेट के लेंडर्स की तरफ से सामने आई है। वे चाहते हैं कि एयक्राफ्ट खरीदने या लीज पर लेने से पहले कंपनी उनके बकाये का सेटलमेंट करे। लेंडर्स चाहते हैं कि एयरलाइन के नए ओनर को प्लेन लीज पर लेने या खरीदने से पहले नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना चाहिए।

    Multibagger Stock : 10 रुपये के शेयर का दमदार प्रदर्शन, दो साल में एक लाख रुपये बना दिए 20 लाख

    कंसोर्टियम ने लेंडर्स को किस्तों में 380 करोड़ रुपये और एयरलाइन में 9.5 फीसदी हिस्सेदारी की पेशकश की है।

    जेट के सीईओ ने क्या कहा

    जेट के नए चीफ एग्जीक्यूटिव संजीव कपूर ने कहा, “एक एयरलाइन शुरू करना या फिर से शुरू करना एक खासा मुश्किल काम है और हम सुनिश्चित होना चाहते हैं कि रखरखाव, कॉन्ट्रैक्ट सहित एयरक्राफ्ट और इंजन लेने का काम सबसे अच्छी संभावित शर्तों और कॉन्ट्रैक्ट पर हो। साथ ही हमें मिलने वाले एयरक्राफ्ट हमारी जरूरतों और भविष्य की सुरक्षा के अनुरूप हों।”

    पिछले महीने किया था यह ऐलान

    पिछले महीने जालान-कलरॉक कंसोर्टियम ने जेट एयरवेज को फिर से शुरू करने के लिए सिंतबर महीना चुना था। जेट एयरवेज की तरफ से जारी एक संयुक्त बयान के अनुसार उसका कमर्शियल ऑपरेशन (Jet Airways Commercial Operation) सितंबर 2022 में शुरू हो जाएगा। ऑपरेशन शुरू करने से पहले कंपनी का न्यू जनरेशन वेबसाइट (Jet Airways Website), मोबाइल ऐप (Jet Airways App) भी शुरू किया जाना है। इसी के लिए आईबीएस सॉफ्टवेयर का चयन किया है। यह जेट एयरवेज के लिए कई प्रकार के टेक प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा।

    तीन महीने पहले शुरू हुई थीं नियुक्ति

    जेट एयरवेज (Jet Airways) के विमान फिर से उड़ान भर सके, इसके लिए दो महीने पहले ही नियुक्ति शुरू हो गई है। कंपनी ने अपने केबिन क्रू के पुराने सदस्यों को फिर से जुड़ने को आमंत्रित किया था।

    DGCA ने 20 मई को एयरलाइन को वाणिज्यिक हवाई परिचालन बहाल करने की इजाजत दी थी। इससे पहले बीते पांच मई 2022 को जेट एयरवेज ने हैदराबाद से दिल्ली के लिए परीक्षण उड़ान भरी थी। जेट एयरवेज की यह उड़ान पूरे तीन साल बाद भरी गई थी। क्योंकि 2019 में कंपनी दिवालिया होने के चलते सेवाएं बंद कर दी गईं थीं।

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।