Multibagger Stock : 10 रुपये के शेयर का दमदार प्रदर्शन, दो साल में एक लाख रुपये बना दिए 20 लाख

लगभग 115 करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू वाली स्मालकैप कंपनी गुजरात कंटेनर्स के शेयरों में 19 सितंबर को शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया और बीएसई पर शेयर 199.35 रुपये के स्तर पर है

अपडेटेड Sep 19, 2022 पर 1:04 PM
गुजरात कंटेनर्स भारत की स्पेशियल्टी बैरल की एक बड़ी रेंज की अग्रणी और एक्सक्लूजिव मैन्युफैक्चरर है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Gujarat Containers Ltd Share : लगभग 115 करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू वाली स्मालकैप कंपनी गुजरात कंटेनर्स के शेयरों में सोमवार, 19 सितंबर को शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया और बीएसई पर शेयर 199.35 रुपये के स्तर पर है। शेयर पिछले एक महीने में 82 फीसदी, छह महीने में 110 फीसदी और एक साल में लगभग 300 फीसदी का दमदार रिटर्न दे चुका है।

    दो साल में 1,860 फीसदी का दिया रिटर्न

    खास बात यह है कि शेयर पिछले कई साल से शानदार रिटर्न दे रहा है। Gujarat Containers Ltd का शेयर 14 सितंबर, 2020 को लगभग 10.17 रुपये के स्तर पर था, उसके बाद इसके शेयर में नाटकीय उछाल आया है। पिछले दो साल में शेयर 1,860 फीसदी के दमदार रिटर्न के साथ इनवेस्टर्स के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है। इस प्रकार यदि किसी ने इस शेयर में दो साल पहले एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसकी रकम बढ़कर लगभग 19.60 लाख रुपये हो गई होती।


    HDFC LIFE और M&M पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

    क्या करती है कंपनी

    कंपनी भारत की स्पेशियल्टी बैरल की एक बड़ी रेंज की अग्रणी और एक्सक्लूजिव मैन्युफैक्चरर है। कंपनी के लिए रोजाना 1,500 बैरल बनाना एक अच्छी कैपेसिटी है। इस मल्टीबैगर शेयर ने अपने इनवेस्टर्स को तीन से पांच साल में लखपति बना दिया है।

    अच्छे रहे जून तिमाही के नतीजे

    जून, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान कंटपनी की कुल आय सालाना आधार पर 12.10 फीसदी बढ़कर 41.96 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 37.43 करोड़ रुपये के स्तर पर थी। वहीं कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स (पीबीटी) 47 फीसदी बढ़कर 5.49 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही 3.73 करोड़ रुपये के स्तर पर था। प्रॉफिट आफ्टर टैक्स की बात करें तो यह 55 फीसदी बढ़कर 4.11 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 2.65 करोड़ रुपये रहा था।

    स्टॉक मार्केट में इस हफ्ते करना चाहते हैं कमाई, तो इन 10 अहम फैक्टर्स पर रखें नजर

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।