Get App

जेट एयरवेज का मुनाफा 69.5% गिरा

तीसरी तिमाही में जेट एयरवेज का मुनाफा 69.5 फीसदी गिरकर 142.4 करोड़ रुपये रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2017 पर 4:00 PM
जेट एयरवेज का मुनाफा 69.5% गिरा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में जेट एयरवेज का मुनाफा 69.5 फीसदी गिरकर 142.4 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जेट एयरवेज को 467.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में जेट एयरवेज की आय 0.6 फीसदी बढ़कर 5478.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जेट एयरवेज की आय 5444 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जेट एयरवेज का एबिटडा 692.9 करोड़ रुपये से घटकर 285.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में जेट एयरवेज का एबिटडा मार्जिन 12.7 फीसदी से गिरकर 5.2 फीसदी रहा है।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जेट एयरवेज की अन्य आय 192.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 290.4 करोड़ रुपये रहा है। साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जेट एयरवेज का ईंधन खर्च 1235.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 1428.9 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें