Get App

चेक रिपब्लिक की कंपनी में 100% हिस्सेदारी खरीद सकता है जिंदल ग्रुप

जिंदल ग्रुप ग्लोबल स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटा है। इसके तहत ग्रुप चेक रिपब्लिक की कंपनी विटकोवाइस स्टील में 100 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि यह ग्रुप अपनी इकाई जिंदल स्टील इंटरनेशनल के जरिये चेक कंपनी का अधिग्रहण करेगा। यह जिंदल ग्रुप का यूरोप में पहला अधिग्रहण होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 20, 2024 पर 9:15 PM
चेक रिपब्लिक की कंपनी में 100% हिस्सेदारी खरीद सकता है जिंदल ग्रुप
सूत्रों के मुताबिक, यह डील 15 करोड़ यूरो (तकरीबन 1,000 करोड़ रुपये) में हो सकती है।

जिंदल ग्रुप ग्लोबल स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटा है। इसके तहत ग्रुप चेक रिपब्लिक की कंपनी विटकोवाइस स्टील (Vitkovice Steel) में 100 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि यह ग्रुप अपनी इकाई जिंदल स्टील इंटरनेशनल के जरिये चेक कंपनी का अधिग्रहण करेगा। यह जिंदल ग्रुप का यूरोप में पहला अधिग्रहण होगा।

नवीन जिंदल की अगुवाई वाले इस बिजनेस हाउस की ऑस्ट्रेलिया, मोजांबिक और ओमन में पहले से अहम मौजूदगी है। इन देशों में जिंदल ग्रुप स्टील, पावर और माइनिंग सेक्टरों में काम करता है। इंडस्ट्री सूत्रों ने बताया, 'दोनों पक्षों का मैनेजमेंट इस डील के लिए बातचीत कर रहा है। इस डील के तहत जिंदल ग्रुप विटकोवाइस स्टील में 100 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदेगा। यह यूरोप में जिंदल ग्रुप का पहला अधिग्रहण होगा।'

सूत्रों के मुताबिक, यह डील 15 करोड़ यूरो (तकरीबन 1,000 करोड़ रुपये) में हो सकती है। विटकोवाइस स्टील के अधिग्रहण से जिंदल ग्रुप को यूरोपीय बाजार में पांव जमाने में मदद मिलेगी, जो ग्रीन स्टील को बढ़ावा देने के लिए CBAM (कार्बन बोर्डर एडजस्टमेंट टैक्स) के तौर पर चीजों को नियंत्रित कर रही है। जिंदल ग्रुप ओमान में मौजूद अपनी इकाई वल्कैन ग्रीन स्टील (VGS) के जरिये हाइड्रोजन आधारित स्टील मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी स्थापित कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें