Get App

जियो का नया ऑफर जल्द, जानिए क्या है खास प्लान

Jio GigaFiber अगले महीने लॉन्च हो सकता है। लॉन्चिंग से पहले जानिए इसकी खास बातें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 19, 2019 पर 3:05 PM
जियो का नया ऑफर जल्द, जानिए क्या है खास प्लान

आमतौर पर जियो फोन ऑफर्स के लिए जाना जाता है। जियो अपने ग्राहकों को हमेशा नए-नए ऑफर पेश करता है। इसी कड़ी जियो एक और नए ऑफर के पेशकश की तैयारी कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने तक ग्राहकों को मिल जाएगा।

क्या है प्लान


साल 2019 में जियो की ओर से Jio GigaFiber पेश किया जा सकता है। इस ऑफर को देश के कई शहरों में टेस्टिंग किया जा रहा है।

जियो GigaFiber को प्रिव्यू ऑफर के दिया जा रहा है। ये ऑफर अभी फ्री में है। इसमें 100mbps या 50 mbps तक की स्पीड का विकल्प है। इसके अलावा हर महीने 1100 GB डेटा दिया जा रहा है। ये ऑफर तीन के महीने के लिए था, लेकिन अब इसके लॉन्चिंग तक जारी रहने की संभावना है।

प्रीव्यू ऑफर में दो विकल्प मौजूद है। एक में आपको 4,500 रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी अमाउंट देना होगा। इसमें आपको 100mbps की स्पीड और डुअल WiFi राउटर मिलेगा।

 जबकि दूसरे विकल्प में ग्राहकों को 2,500 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर देना होगा। इसमें 50 mbps की स्पीड और सिंगल बैंड WiFi राउटर मिलेगा। अभी इसका टेस्टिंग चल रहा है। लिहाजा इस ऑफर को पाने के लिए अपनी एरिया की कंपनी से बात करनी होगी।    


1600 शहरों में होगा लॉन्च

ये सर्विस देश के 1,600 शहरों में लॉन्च होगी। इसके तहत आपको ब्रॉडबैंड-लैंडलाइन कॉम्बो सिर्फ 600 रुपये में मिलेगा। इस सर्विस के तहत स्मार्ट होम नेटवर्क से तकरीबन 40 डिवाइस जोड़ने का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा और भी कई सुविधाएं हैं।


सब समाचार

+ और भी पढ़ें