Budh Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा का दिन भगवान बुद्ध के जीवन और उनके उपदेशों को समर्पित होता है। माना जाता है कि इस दिन उनका जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को महात्मा बुद्ध जयंति के रूप में भी मनाया जाता है। इसके अलावा यही वो दिन है, जब उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और उन्होंने देह त्याग भी इसी दिन किया था। यही वजह है कि बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए इस दिन का विशेष महत्व है।
