इन IT Professionals के लिए 400 फीसदी बढ़े जॉब के अवसर, बेंगलुरु में सबसे ज्यादा मांग

बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे आईटी हब शहरों में सबसे अधिक हायरिंग हुई हैं

अपडेटेड Sep 15, 2021 पर 2:10 PM
Story continues below Advertisement

अगर आप आईटी सेक्टर में जॉब कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। देश भर की कंपनियां technology transformations को वरीयता दे रही हैं। ऐसे में आईटी प्रोफेशनल्स के लिए जॉब के अवसर करीब 400 फीसदी बढ़ गए हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, BFSI इंडस्ट्री से भारी मांग के चलते आईटी में कुशल प्रोफेशनल की मांग में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

बिजनेस सॉल्यूशंस प्रोवाइडर (business solutions provider Quess) के डेटा के मुताबिक, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर टेक डेवलपर (Cloud Infrastructure Tech developer), फुल स्टैक डेवलपर (Full Stack developer), रिएक्ट जेएस डेवलपर (React JS developer), एंड्रॉइड डेवलपर (Android Developer) और एंगुलर जेएस डेवलपर (Angular JS developer) जैसी खास आईटी स्किल वाले प्रोफेशनल्स की मांग में पिछली तिमाही से बढ़ोतरी देखने को मिली है।  

Wipro इस हफ्ते से लागू करेगी सैलरी हाइक, साल में दूसरी बार बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन

इसके अलावा Gaming (Unity Developers), DevOps (Bamboo, Jira) और Platforms (Salesforce, SAP HANA) में भी आईटी स्किल की मांग में तेजी आई है। इसमें भी सबसे ज्यादा हायरिंग बेंगलुरु, हैदराबाद, और पुणे जैसे आईटी हब शहरों में हुई है। इसके बाद चेन्नई, मुंबई, NCR और अन्य बड़े शहरों का नाम शामिल हैं।

बेंगुलुर में सबसे ज्यादा 40 फीसदी और उसके बाद हैदराबाद में 18 फीसदी और पुणे में 18 फीसदी भर्तियां हुई हैं। अगर स्किल आधारित आंकड़ों पर नजर डालें तो बेंगलुरु में क्लाउड टेक डेवलपर्स की मांग 41 फीसदी, रिएक्ट जेस डेवलपर्स 44 फीसदी और सबसे ज्यादा एंड्रॉइड डेवलपर्स की मांग में 81 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।


Full Stack Developers के लिए बेंगलुरु में 42 फीसदी और हैदराबाद में 37 फीसदी मांग देखने को मिली है। जबकि Angular JS Developers की मांग हैदराबाद में 25 फीसदी, बेंगलुरु में 21 फीसदी, गुरुग्राम में 21 फीसदी, चेन्नई में 16 फीसदी और पुणे में 13 फीसदी देखी गई है।

Capgemini, Wipro में फ्रेशर्स के लिए वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।