Get App

जेएसडब्ल्यू स्टील को 726.5 करोड़ रु का मुनाफा

दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील को 726.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2016 पर 3:58 PM
जेएसडब्ल्यू स्टील को 726.5 करोड़ रु का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील को 726.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील को 56.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील की आय 20.2 फीसदी बढ़कर 14420.9 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील की आय 11993 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील का एबिटडा 1793.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,958.6 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील का एबिटडा मार्जिन 15 फीसदी से बढ़कर 20.5 फीसदी रहा है।

जेएसडब्ल्यू स्टील के बोर्ड ने बाजार से 2,000 रुपये तक का फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें