Karur Vysya Bank Q1: मुनाफा 57% बढ़कर 359 करोड़ रुपए पर रहा, एसेट क्वालिटी सुधरी

Karur Vysya Bank Q1: 30 जून 2023 को खत्म हुई तिमाही में बैंक की कुल आय सालाना आधार पर 1673 करोड़ रुपए से बढ़कर 2216 करोड़ रुपए पर आ गई है। पहली तिमाही में बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई 1883 करोड़ रुपए पर रही है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक की ब्याज आय 1474 करोड़ रुपए रही थी

अपडेटेड Jul 17, 2023 पर 4:27 PM
Story continues below Advertisement
वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में करूर वैश्य बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। जून 2023 के अंत तक ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिग एसेट गिरकर ग्रॉस एडवांसेज के 1.99 फीसदी पर आ गया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Karur Vysya Bank Q1: प्राइवेट सेक्टर के बैंक करूर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 30 जून 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में बैंक के नेट प्रॉफिट में 57 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस अवधि में करूर वैश्य बैंक को 359 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। बैंक को बैड लोन में गिरावट और ब्याज आय में बढ़त का फायदा मिला है। तमिलनाडु स्थित करूर वैश्य बैंक को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 235 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था।

    कुल आय 1673 करोड़ रुपए से बढ़कर 2216 करोड़ रुपए पर आई

    करूर वैश्य बैंक ने इस बारे में की गई रेग्यूलेटरी फाइनिंग में बताया है कि 30 जून 2023 को खत्म हुई तिमाही में बैंक की कुल आय सालाना आधार पर 1673 करोड़ रुपए से बढ़कर 2216 करोड़ रुपए पर आ गई है। पहली तिमाही में बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई 1883 करोड़ रुपए पर रही है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक की ब्याज आय 1474 करोड़ रुपए रही थी।


    घरेलू संस्थागत निवेशकों ने पिछले 15 दिनों में की 10000 करोड़ रुपए की बिकवाली, बाजार के लिए क्या हैं इसके मायने?

    पहली तिमाही में बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

    वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में करूर वैश्य बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। जून 2023 के अंत तक ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिग एसेट गिरकर ग्रॉस एडवांसेज के 1.99 फीसदी पर आ गया। ये आंकड़ा जून 2022 में 5.28 फीसदी पर रहा था। इसी तरह, नेट एनपीए या खराब ऋण घटकर 0.59 फीसदी पर आ गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1.93 फीसदी पर था। हालांकि 30 जून 2023 को खत्म हुए पहली तिमाही में बैंक का कैपिटल एडीक्वेशी रेशियो सालाना आधार पर 18.98 फीसदी से घटकर 17.67 फीसदी पर रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।