किशोर बियानी (Kishore Biyani) ने कर्ज में डूबे फ्यूचर रिटेल (Future Retail) के निलंबित बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में फ्यूचर रिटेल दिवाला कार्यवाही का सामना कर रहा है। फ्यूचर रिटेल ने एक रेगुलर फाइलिंग में ये जानकारी दी है। कंपनी ने कहा, "बियानी ने कंपनी के 'कार्यकारी अध्यक्ष और निदेशक' ('Executive Chairman and Director') के पद से अपना इस्तीफा दिया है।" कंपनी ने कहा, "इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, 2016 (Insolvency and Bankruptcy Code, 2016) के अनुसार उनके इस्तीफे को लेनदारों की समिति के समक्ष रखा जाएगा।"
फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (Future Retail Ltd (FRL) के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल को 24 जनवरी, 2023 को एक ई-मेल के जरिए इस बारे में सूचना मिली।
इसमें कहा गया है, "श्री किशोर बियानी द्वारा दिए गए इस्तीफे के पत्र की सामग्री की स्वीकृति के रूप में यहां कुछ भी अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए। इसमें सूचना हैंडओवर पर इस्तीफा पत्र में उनका सबमिशन भी शामिल है।"
लोन नहीं चुकाने के बाद FRL को उसके कर्जदाता बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) द्वारा दिवाला कार्यवाही (insolvency proceedings) में घसीटा गया था। इसके कर्जदाताओं ने अमेजॉन (Amazon) द्वारा कानूनी चुनौती के बीच रिलायंस (Reliance) द्वारा एफआरएल सहित फ्यूचर ग्रुप की 19 कंपनियों के 24,713 करोड़ रुपये के टेकओवर को खारिज कर दिया।
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)