Get App

SBI में बच्चों के लिए ऑनलाइन सेविंग्स अकाउंट ऐसे खोलें, जानिए पूरी डिटेल

बच्चों को आर्थिक तौर पर स्वतंत्र बनाने और बैकिंग सिस्टम से परिचित कराने का यह अच्छा जरिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2021 पर 12:59 PM
SBI में बच्चों के लिए ऑनलाइन सेविंग्स अकाउंट ऐसे खोलें, जानिए पूरी डिटेल

SBI Kids Online Account:  आप अपने बच्चों का भी बैंक में अकाउंट खुलवा सकते हैं। अभी से ही अगर आप बचत करने की आदत सीख लेंगे तो काफी महत्वपूर्ण होगा। आजकल के पैरेंट्स भी अपने बच्चों का बैंक में अकाउंट खुलवा सकते हैं। इससे उनको अभी से बैंकिंग सिस्टम से परिचित होना आसान हो जाएगा। वो जल्द ही आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना सिखाया जा सकता है। बैंक में अकाउंट होना बेहद जरूरी होता है। कोई भी आर्थिक रूप से फायदे हों वो बैंक अकाउंट में ही मिलता है।

अगर आप अपने बच्चों का ऑनलाइन अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India - SBI) ने नाबालिगों (minors) के लिए पहला कदम (Pehla Kadam) और पहली उड़ान (Pehli Udaan) नाम से ऑफर किए जाने वले सेविंग अकाउंट को खुलवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा मुहैया कराई है।

जो कि आजकल बैंकिंग प्रोडक्ट्स के साथ आता है और बच्चों को खरीद शक्ति (buying power) को समझने में मदद करेंगे। इस अकाउंट में बच्चों के लिए रोजाना पैसे निकालने की लिमिट भी तय की गई है ताकि अधिक पैसे न खर्च करें।

नाबालिगों के लिए SBI में पहला कदम सेविंग अकाउंट

- किसी भी उम्र के नाबालिग बच्चों के साथ माता-पिता या गार्जियन जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं। इसे पैरेंट्स या गार्जियन या सिंगल रूप से ऑपरेट कर सकते हैं।

- सेविंग अकाउंट पर मोबाइल बैंकिंगद सुविधा मौजूद है, जिसमें सभी प्रकार के बिल का पेमेंट किया जा सकता है। इसमें 2,000 रुपये तक रोजाना ट्रांजैक्शन (transaction) करने की लिमिट है।

- बच्चों के नाम से बैंक अकाउंट खोलने पर ATM- डेबिट कार्ड सुविधा भी मिलती है। यह कार्ड नाबालिग और अभिभावक के नाम से जारी किया जाएगा। इसमें 5,000 रुपये तक निकाल सकते हैं।

- इंटरनेट बैंकिंग सुविधा भी इसमें मिलती है। रोजाना 5,000 रुपये तक ट्रांजैक्शन करने की लिमिट है। इससे आप सभी प्रकार के बिल जमा कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें