Get App

Reliance और Meta ने मिलाया हाथ, बनाएंगे देश का पहला AI वाला डेटा सेंटर

इस समय दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर रेस चल रही है। ऐसे समय में फेसबुक (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने भारत की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) से हाथ मिलाया है। यह साझेदारी गुजरात के जामनगर में देश का पहला एआई एनेबल्ड डेटा सेंटर बनाने के लिए है। जानिए इसके बारे में खास बातें

Translated By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 10, 2026 पर 9:19 AM
Reliance और Meta ने मिलाया हाथ, बनाएंगे देश का पहला AI वाला डेटा सेंटर
फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) और वाट्सऐप (Whatsapp) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने भारत में अपना पहला एआई वाला डेटा सेंटर बनाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) से हाथ मिलाया है। (File Photo- Pexels)

फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) और वाट्सऐप (Whatsapp) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने भारत में अपना पहला एआई वाला डेटा सेंटर बनाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) से हाथ मिलाया है। यह ऐसे समय में हुआ है, जब दुनिया भर में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को लेकर रेस चल रही है और मेटा अपनी कंप्यूटिंग कैपेसिटी का विस्तार करने पर काम कर रही है। यह कदम दोनों कंपनियों के बीच मजबूत होते रणनीतिक संबंधों को भी दिखाता है। इससे पहले दोनों कंपनियों ने भारत और देश के बाहर कुछ बाजारों के लिए एंटरप्राइज AI सॉल्यूशंस डेवलप करने के लिए एक ज्वाइंट वेचर भी बनाया था।

भारत में डेटा सेंटर बनाने के लिए क्या हुआ है सौदा

मेटा और रिलायंस के बीच हुई साझेदारी के तहत रिलायंस गुजरात के जामनगर में 168 मेगावाट का डेटा सेंटर डेवलप करेगी। इसे दो साल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। जरूरत पड़ने पर इसकी क्षमता को बढ़ाने का विकल्प भी रहेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए रिलायंस डिजाइन, कंस्ट्रक्शन, यूटिलिटी मैनेजमेंट, रिन्यूएबल पावर, नेटवर्क कनेक्टिविटी और मैनेज्ड सर्विसेज समेत सभी एंड-टू-एंड सर्विसेज मुहैया कराएगी।

देश के डिजिटल इंफ्रा में एक बड़ा बदलाव लाने वाला पल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें