जानिए इन शेयरों में आज क्यों रही हलचल

आईटी विभाग और ईडी के छापे की खबर के बाद अशोका बिल्डकॉन में 20 फीसदी का लोरअर सर्किट लग गया।

अपडेटेड Apr 06, 2016 पर 4:04 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अशोका बिल्डकॉन

    अशोका बिल्डकॉन में आज भारी गिरावट देखी गई।  इनकम टैक्स विभाग और ईडी के छापे की खबर के बाद कंपनी में 20 फीसदी का लोरअर सर्किट लग गया। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक कंपनी के नासिक हेड ऑफिस और प्रोमोटर के घर पर इनकम टैक्स विभाग और ईडी ने मिलकर छापा मारा है। कंपनी पर महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल के परिवार के कुछ कंस्ट्रक्शन को फाइनेंस का आरोप है।

    एसकेएस माइक्रोफाइनेंस

    एसकेएस माइक्रोफाइनेंस में अच्छी तेजी देखने को मिली। क्रेडिट सुईस के आउट परफॉर्म रेटिंग बरकरार रखने के बाद कंपनी शेयर में लेवाली देखी गई। क्रेडिट सुईस का मानना है कि ग्राहकों में बढ़त के साथ लोन साइज बढ़ने से कंपनी को फायदा मिलेगा। इसके अलावा नए प्रोडेक्ट का असर भी कंपनी की बैलेंस शीट पर दिखेगा।

    यूनिटेक

    कर्ज की वसूली के लिए एलआईसी यूनिटेक के गिरवी असेट की नीलामी करेगा। एलआईसी का यूनिटेक पर 184 करोड़ रुपये का कर्ज है। 6 मई को कंपनी की नोएडा में मौजूद 14 लाख स्क्वायर मीटर जमीन को ई-ऑक्शन के जरिए नीलाम किया जाएगा। इस जमीन के लिए 2660 करोड़ रुपये की रिर्जव प्राइज रखी गई है। एलआईसी ने सरफासी एक्ट के तहत इस जमीन का अधिग्रहण किया है।


    भारत फोर्ज

    भारत फोर्ज के शेयर में आज जोरदार गिरावट देखी गई। नॉर्थ अमेरिकन क्लास 8 ट्रक के ऑर्डर में भारी कमी के कारण कंपनी के शेयर पर दबाव देखा गया है। मार्च में क्लास 8 ट्रक की बिक्री 15800 यूनिट रही जो सितंबर 2012 के बाद सबसे कम है। क्लास 8 ट्रक की कंपनी की आय में करीब 20 फीसदी ह्स्सिदारी है।

    ब्लू स्टार

    एसी मार्केट में बड़ा मार्केट शेयर हासिल करने के बाद ब्लू स्टार ने वाटर प्यूरीफायर मार्केट में कदम रखा है। कंपनी 6 महीने के भीतर घरेलू वाटर प्यूरीफायर लॉन्च करेगी, उसके बाद कमर्शियल मार्केट में एंट्री करेगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।