जानिए इन शेयरों में आज क्यों रही हलचल

महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल के शेयर में आज करीब 7 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

अपडेटेड Apr 25, 2016 पर 4:21 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    केर्न इंडिया

    आज केर्न इंडिया के शेयर पर दबाव देखने को मिला। खराब नतीजों के चलते केर्न इंडिया आज करीब 6 परसेंट तक टूट गया । दरअसल, चौथी तिमाही में केर्न इंडिया के नतीजे बेहद खराब रहे है। कंपनी का घाटा 241 करोड़ रुपये से बढ़कर 10 हजार 948 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं आय 2 हजार 677 करोड़ रुपये से घटकर 1 हजार 717 करोड़ रुपये रह गई है। कंपनी का एबिटडा 788 करोड़ रुपये से घटकर 498 करोड़ रुपये रहा है। इसके अलावा मार्जिन 29.4 फीसदी से घटकर 29 फीसदी हो गया है। कंपनी को इस तिमाही में 11 हजार 674 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा भी हुआ है।

    जेनसार

    जेनसार के शेयर में आज गिरावट देखने को मिली। दरअसल, कंपनी ने मार्च तिमाही में खराब नतीजे पेश किए है। जिसका असर आज शेयर पर पड़ा। कंपनी का मुनाफा 71 करोड़ रुपये से घटकर 70 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं आय 1.3 फीसदी गिरकर 762 करोड़ रुपये से घटकर 751 करोड़ रुपये हो गई है।


    एमएंडएम फाइनेंशियल

    महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल के शेयर में आज करीब 7 फीसदी की तेजी देखने को मिली। दरअसल कंपनी ने मार्च तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए है। कंपनी का मुनाफा करीब 12 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 417 करोड़ रुपये हो गया है।


    जेपी ग्रुप 

    जमीन से जुड़े एक मामले में यूपी सरकार ने जेपी ग्रुप के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। दरअसल, सरकार ने पिछले हफ्ते ही जेपी ग्रुप को आवंटित 25 हजार एकड़ जमीन वापस ली थी, जो कंपनी को सीमेंट की फैक्ट्री लगाने के लिए दी गई थी। इस जमीन पर यूपी फोरेस्ट डिपार्टमेंट ने अवैध खनन का मामला उठाया था और इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा था। जेपी ग्रुप को ये जमीन सोनभद्र जिले में 1980 में आवंटित की गई थी।

    मदरसन सुमी

    क्रेडिट सुइस ने मदरसन सुमी की अंडरपरफॉर्म रेटिंग कायम रखी है। क्रेडिट सुइस के मुताबिक मदरसन सुमी के ग्रोथ टार्गेट्स पर दबाव रहेगा क्योंकि फॉक्सवैगन को 2016 में बिक्री गिरने की आशंका है। 2015 में पॉल्यूशन नॉर्म्स के विवाद में फंसने के बाद फॉक्सवैगन की बिक्री पर दवाब बढ़ गया है। बता दें कि मदरसन सुमी के कंसोलोटेड रेवेन्यू में फॉक्सवैगन की 45 फीसदी भागेदारी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।