Get App

फैब इंडिया को कानूनी नोटिस

फैब इंडिया को खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन ने नोटिस भेजा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2017 पर 7:42 PM
फैब इंडिया को कानूनी नोटिस

गलत तरीके से खादी बेचने का दावा करने के आरोप में फैब इंडिया को खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन ने नोटिस भेजा है। खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन का कहना है कि खादी मार्क का इस्तेमाल करने के लिए नियम हैं और इसके लिए किसी को भी रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। लेकिन फैब इंडिया ने 2015 में विज्ञापन देकर कहा था कि हम खादी बेच रहे हैं जबकि उनके पास खादी थी ही नहीं। यही नहीं उनके कपड़ों पर फैब इंडिया कॉटन और प्राइज टैग पर खादी लिखा था। इस मामले में फैब इंडिया से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन का कहना है कि खादी सेंटीमेंट्स से जुडी हुई है उसका दुरूपयोग नहीं होने देंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें