Get App

लेनोवो के6 पावर भारत में लॉन्च, कीमत ₹9999

इसमें रेजर शार्प 13 मेगापिक्सेल का कैमरा है और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सेल का है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 29, 2016 पर 7:49 PM
लेनोवो के6 पावर भारत में लॉन्च, कीमत ₹9999

लेनोवो ने आज अपना नया स्मार्टफोन के6 पावर लॉन्च किया है। इसमें रेजर शार्प 13 मेगापिक्सेल का कैमरा है और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सेल का है। सुरक्षा बढ़ाने के लिए फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर भी है। इसमें 5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन और 3 जीबी रैम है। इंटरनल मेमरी है 32 जीबी। 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आ रहा ये फोन 9999 रुपये में मिलेगा। 6 दिसंबर से ये फोन फ्लिपकार्ट पर मिलने लगेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें