Get App

LIC ने इनवेस्टमेंट की बिक्री से कमाया 43000 करोड़ रुपये का बंपर मुनाफा

दिसंबर 2021 में खत्म 9 महीनों में शेयरों में एलआईसी का इनवेस्टमेंट 9.85 लाख करोड़ रुपये रहा। फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में यह 7.97 लाख करोड़ रुपये था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2022 पर 7:10 PM
LIC ने इनवेस्टमेंट की बिक्री से कमाया 43000 करोड़ रुपये का बंपर मुनाफा
बुधवार को एलआईसी के आईपीओ का ब्लूप्रिंट आ गया। कंपनी रिटेल इनवेस्टर्स, एंप्लॉयीज और पॉलिसीहोल्डर्स को डिस्काउंट देने जा रही है।

LIC यानी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ने अपने इनवेस्टमेंट से 42,862 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया है। उसने फाइनेंशियल ईयर 2021-22 के पहले 9 महीनों में यह प्रॉफिट कमाया है। एलआईसी ने आईपीओ के लिए सेबी को जो रिवाइज्ड ड्राफ्ट पेपर्स भेजे हैं, उससे यह जानकारी मिली है।

एलआईसी ने 31 मार्च, 2021 को खत्म फाइनेंशियल ईयर में 46,187 करोड़ रुपये प्रॉफिट कमाया है। इसमें इनवेस्टमेंट्स की बिक्री से हुए प्रॉफिट की हिस्सेदारी 93 फीसदी रही। इसमें शेयरों की हिस्सेदारी ज्यादा थी। 1 अप्रैल, 2021 से 31 दिसंबर, 2021 के दौरान निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में 18 फीसदी तेजी आई। हालांकि, दिसंबर तिमाही में दोनों में 1.5 फीसदी की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें : आप समझ रहे कोयले की कमी से जा रही आपके घर की बिजली... नहीं, पावर कट की असली वजह कुछ और है

दिसंबर 2021 में खत्म 9 महीनों में शेयरों में एलआईसी का इनवेस्टमेंट 9.85 लाख करोड़ रुपये रहा। फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में यह 7.97 लाख करोड़ रुपये था। दिसंबर 2021 तक एलआईसी का एसेट अंडर कंट्रोल (AUM) 40.1 लाख करोड़ रुपये था। सभी प्राइवेट जीवन बीमा कंपनियों के कुल एयूएम के मुकाबले एलआईसी का एयूएम 3.2 गुना से ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें